कानपुर में ओवैसी की जनसभा में हंगामा, कुर्सियां चलने का वीडियो वायरल, मंच से बोले- ‘मेरे भाई आराम से बैठ जाइए’

कानपुर में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की जनसभा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सभा के दौरान कुछ लोगों के बीच अचानक विवाद और हंगामा होता दिखाई दे रहा है। इसी दौरान कुछ लोग एक-दूसरे की तरफ कुर्सियां चलाते नजर आते हैं।

वायरल वीडियो में मंच पर असदुद्दीन ओवैसी लोगों को संबोधित करते दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही सभा के बीच हंगामे की स्थिति बनती है, ओवैसी मंच से लोगों को शांत रहने की अपील करते हैं। वीडियो में उनकी आवाज सुनाई देती है, जिसमें वह कहते हैं- “मेरे भाई, आराम से बैठ जाइए… आराम से बैठ जाइए।”

ओवैसी की अपील के दौरान सभा में मौजूद कुछ लोगों के बीच विवाद चलता दिखाई देता है। कुछ लोग अपनी जगह से उठते हैं और कुर्सियां हाथ में लेकर आगे बढ़ते नजर आते हैं। कुछ ही देर के इस घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *