Founder Profile

संस्थापक का परिचय
रवि कुमार शर्मा
संस्थापक — रवि कुमार शर्मा पिछले 5 वर्षों से अधिक समय से मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कैमरामैन के रूप में की और इस दौरान समाचार कवरेज, ग्राउंड रिपोर्टिंग तथा विभिन्न महत्वपूर्ण घटनाओं को कैमरे के माध्यम से कवर करने का अनुभव हासिल किया।

मैदानी स्तर पर काम करने के दौरान समाचारों को करीब से समझने और घटनाओं को जनता तक पहुंचाने के अनुभव ने उन्हें डिजिटल पत्रकारिता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसी सोच के साथ ORS News Network की स्थापना की गई।ORS News Network का उद्देश्य देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश, राजनीति, समाज और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण समाचारों को तेज, तथ्यपरक और जिम्मेदार तरीके से पाठकों तक पहुंचाना है।

हमारा प्रयास है कि खबरों की प्रस्तुति में सटीकता, विश्वसनीयता और निष्पक्षता को प्राथमिकता दी जाए और पाठकों तक घटनाओं की स्पष्ट एवं उपयोगी जानकारी पहुंचाई जाए।

ORS News Network के माध्यम से हमारा लक्ष्य डिजिटल पत्रकारिता में एक भरोसेमंद मंच तैयार करना और लगातार बेहतर एवं जिम्मेदार समाचार सेवा प्रदान करना है।

रवि कुमार शर्मासंस्थापक — ORS News Network