दिल्ली से लखनऊ तक फैले हेरोइन नेटवर्क का भंडाफोड़, 50 करोड़ की ड्रग्स बरामद, चार गिरफ्तार
नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की रोहिणी जिला स्पेशल स्टाफ टीम ने अंतरराज्यीय हेरोइन सप्लाई और निर्माण नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान कुल 7.076 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 50 करोड़ रुपये आंकी गई है। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।…
