ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान

नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। अब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

अभिजीत दीपके ने कहा है कि अगर ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा नहीं देते हैं, तो देशभर से समर्थक दिल्ली पहुंचेंगे और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने प्रस्तावित आंदोलन को शांतिपूर्ण बताया है और निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव के समर्थन में लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की है।

मुंबई प्रदर्शन के बाद दिल्ली का ऐलान

यह घोषणा मुंबई के शिवाजी पार्क में हुए CJP के प्रदर्शन के बाद की गई। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। संगठन की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की गई। CJP का आरोप है कि मतदाता सूची के Special Intensive Revision (SIR) को लेकर गंभीर अनियमितताएं हुई हैं।

दीपके ने अपने बयान में कहा कि 10 अक्टूबर का प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर दिल्ली पुलिस प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकती है, तो जहां रोका जाएगा, वहीं प्रदर्शन किया जाएगा।

10 अक्टूबर को दिल्ली में जुटने की अपील

CJP की ओर से देशभर के लोगों से 10 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचने की अपील की गई है। संगठन का कहना है कि यह आंदोलन निष्पक्ष चुनाव और लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *