‘नई ऊंचाइयों पर भारत-फ्रांस संबंध’, पीएम मोदी ने पेरिस के स्वामीनारायण मंदिर का वर्चुअली किया उद्घाटन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पेरिस के स्वामीनारायण मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े। उद्घाटन समारोह के दौरान पीएम मोदी ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना का जिक्र करते हुए कहा कि यह मंदिर सदियों तक दोनों देशों के बीच सहयोग और अटूट दोस्ती का प्रतीक बना रहेगा।

पीएम मोदी भारत-फ्रांस संबंधों की सराहना करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि यह लंबे समय से चले आ रहे सांस्कृतिक और राजनीतिक संबंधों की ठोस नींव पर टिकी है।

नई ऊंचाईयों पर भारत-फ्रांस संबंध

उन्होंने कहा, ‘हाल के वर्षों में भारत और फ्रांस के संबंध नई ऊंचाइयों पर पहुंचे हैं। मेरे मित्र राष्ट्रपति (इमैनुएल) मैक्रों के साथ मिलकर दोनों देश विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ा रहे हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *