कोर्ट में ड्रेस कोड में जाएंगे अफसर, यूपी सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश
लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने अदालतों में पेश होने वाले अधिकारियों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को न्यायालय में उपस्थित होने के दौरान निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करना होगा। यह व्यवस्था व्यक्तिगत उपस्थिति के साथ-साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाली पेशियों पर भी लागू होगी।…
