जालौन के उरई स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में काम को लेकर एमबीबीएस इंटर्न और नर्सिंग छात्रों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के छात्र आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई।
छात्रों ने गुट बनाकर एक-दूसरे के साथ जमकर मारपीट की। घटना में दो नर्सिंग छात्रों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें छात्र एक-दूसरे से भिड़ते नजर आ रहे हैं।
घटना के बाद नर्सिंग छात्रों ने धरना देकर कार्रवाई की मांग की। मामले को लेकर कॉलेज प्रशासन की ओर से जांच और कार्रवाई की बात सामने आई है।
