लखनऊ : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को लखनऊ के डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में आयोजित REV Expo Uttar Pradesh 2026 का उद्घाटन किया। तीन दिवसीय यह प्रदर्शनी 11 से 13 सितंबर तक आयोजित की जा रही है, जिसमें नवीकरणीय ऊर्जा (Renewable Energy) और इलेक्ट्रिक वाहन (EV) क्षेत्र से जुड़ी नई तकनीकों एवं नवाचारों का प्रदर्शन किया जा रहा है।
स्वच्छ ऊर्जा और ई-मोबिलिटी पर विशेष फोकस
REV Expo को उत्तर भारत के प्रमुख Renewable Energy एवं Electric Vehicle प्लेटफॉर्म के रूप में देखा जाता है। प्रदर्शनी में सौर ऊर्जा, ऊर्जा भंडारण, बैटरी तकनीक, ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और इलेक्ट्रिक वाहनों से जुड़े उत्पादों व सेवाओं को प्रदर्शित किया जा रहा है।
उद्योग और निवेश के नए अवसर
कार्यक्रम में उद्योग जगत, नीति निर्माताओं, निवेशकों और तकनीकी विशेषज्ञों की भागीदारी देखने को मिल रही है। आयोजन का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी क्षेत्र में निवेश एवं रोजगार के नए अवसरों को प्रोत्साहित करना है।
तीन दिन तक चलेगा आयोजन
REV Expo 2026 का आयोजन लखनऊ के वृंदावन कॉलोनी स्थित डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार प्रदर्शनी में देशभर की कई कंपनियां और स्टार्टअप अपनी नवीनतम तकनीकों का प्रदर्शन कर रहे हैं। यह आयोजन 13 सितंबर तक आमंत्रित आगंतुकों और उद्योग प्रतिनिधियों के लिए खुला रहेगा।
